खेल

मुंबई इंडियंस की हार का विलेन बना ये खिलाड़ी..

मुंबई इंडियंस की हार का विलेन बना ये खिलाड़ी..

टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन पर उठे सवाल..

 

 

 

देश-विदेश: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को खेले गए IPL मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 20 ओवर में 157 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से मुंबई की टीम 136 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने अपने 4 विकेट महज 58 रन पर ही गंवा दिए थे। मुंबई इंडियंस के लिए सौरभ तिवारी (50) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे थे, ऐसे में जीत की जिम्मेदारी नंबर 3 के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के कंधों पर थी। सूर्यकुमार यादव इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 3 रन पर आउट होकर अपनी टीम को बीच मझधार में छोड़कर चलते बने। सूर्यकुमार यादव के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की पूरी बल्लेबाजी तहस नहस हो गई। मुंबई इंडियंस ने 94 रनों के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे।

 

 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने बुरी तरह घुटने टेके..

सूर्यकुमार यादव अगर टिक जाते तो मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इतनी बुरी तरह घुटने नहीं टेकती। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की हार के विलेन बन गए। मुंबई इंडियंस की हार के बाद उसके फैंस मायूस हैं। सूर्यकुमार यादव को सेलेक्टर्स ने श्रेयस अय्यर जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज की जगह टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 15 खिलाड़ियों में सेलेक्ट किया था। जबकि श्रेयस अय्यर को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया, अगर कोई खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है, तब श्रेयस अय्यर को मौका मिलना संभव है।

 

सूर्यकुमार यादव अगर इसी तरह टी20 वर्ल्ड कप में भी फ्लॉप साबित हुए तो टीम इंडिया को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि उनको जिस बल्लेबाज की जगह चुना गया है, वह भी बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है। आपको बता दें कि इस साल मार्च में भारत और इंग्लैंड के बीच लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर को कंधे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई और कई महीनों तक मैदान से बाहर रहे।

टी20 वर्ल्ड कप का टिकट भी हाथ से निकल गया..

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में ले ली है. श्रेयस अय्यर की चोट की वजह से उनके साथ से टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका छिन गया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top