आर्टिकल

ये हैं उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल..

ये हैं उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल..

 

 

 

 

 

 

 

भारत में सबसे पसंदीदा राज्यों में से उत्तराखंड ही एक ऐसा राज्य है। जहां कई तीर्थ स्थल और पहाड़ी शहर हैं। उत्तराखंड की सबसे अनोखी विशेषता यह है कि यहीं से हिंदू धर्म की दो सबसे पावन और पवित्र नदियों गंगा और यमुना का उद्गम होता है। हर उम्र के लोगों के लिए देवभूमि उत्तराखंड एक पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं।

उत्तराखंड: भारत में सबसे पसंदीदा राज्यों में से उत्तराखंड ही एक ऐसा राज्य है। जहां कई तीर्थ स्थल और पहाड़ी शहर हैं। उत्तराखंड की सबसे अनोखी विशेषता यह है कि यहीं से हिंदू धर्म की दो सबसे पावन और पवित्र नदियों गंगा और यमुना का उद्गम होता है। हर उम्र के लोगों के लिए देवभूमि उत्तराखंड एक पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं। दोस्तों और परिवार के साथ आप यहां कुछ समय बिता सकते हैं। देवभूमि उत्तराखंड एक ऐसी जगह है जहां पर्यटक पास से हिमालय की चोटियों को देखने के साथ ही कई अलग-अलग सांस्कृतिक सभ्यताओं का अनुभव भी कर सकते हैं। तो आईये आपको ले चलते हैं देवभूमि उत्तराखंड की कुछ ऐसी ही अनोखी जगहों के साथ।

देवभूमि का प्रमुख तीर्थ स्थल केदारनाथ शिव मंदिर हैं। केदारनाथ एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल हैं। जहां से हिमालय पर्वत के दृश्यों को आप बहुत पास से देख सकते हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर के चारों ओर चोटियां और ग्लेशियर हैं। जो भगवन शिव के तीर्थ स्थल से बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं। वही अगर बात करे बद्रीनाथ की तो बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जो कि हिंदुओं के चार पवित्र “धामों” में से एक है। बद्रीनाथ अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है, जो पूरे शहर को एक शांत और अनोखा वातावरण प्रदान करता है। कई वेदों में भी बद्रीनाथ धाम का उल्लेख मिलता है।

इसी के साथ गंगोत्री धाम गंगा नदी का उद्गगम स्थान है। गंगोत्री धाम गंगा मैंया को समर्पित हैं। जो देव भूमि के उत्तरकाशी में स्थित हैं। जहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा मैंया के दर्शन करने आते हैं। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम भी स्थित है। इस मंदिर में मां यमुना की पूजा की जाती है। मंदिर के अलावा यहां झरने, नाले हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मंदिर के पास ही दिव्य शिला और सूर्य कुंड हैं।

वही अब बात करे उत्तराखंड के पर्यटक स्थल कि तो देवभूमि ऋषिकेश का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो योग नगरी के नाम से दुनिया भर में जाना जाता हैं। इसके साथ ही ऋषिकेश कई प्राचीन मंदिर, आश्रम और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता हैं। बता दे कि इन्ही साहसिक खेलों के कारण पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश का काफी विकास हुआ है। तो, अगर बात करे हरिद्वार कि तो यह भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है। गंगा नदी के तट पर बसा हरिद्वार उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है।

हरिद्वार शहर अपने आश्रमों, मंदिरों और घुमावदार गलियों के कारण यात्रियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। बता दे कि यहां हर 12 साल में एक बार कुंभ मेला भी लगता है। वही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की अगर बात करे तो देहरादून अपनी भव्य जलवायु और सुन्दर वादियों के लिए प्रसिद्ध है। यह हिमालय की तलहटी में बसा है। छुटियों में जब भी कही घूमने की बात आती हैं तो देहरादून आपके लिए एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जहां पर आपको हरी-भरी वनस्पतियां, साफ आसमान, ठंडा तापमान और स्वादिष्ट भोजन भी मिलता हैं। देहरादून से कुछ ही दुरी पर मसूरी स्थित हैं।

मसूरी दुनिया भर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। मसूरी को पहाड़ों की रानी (क्वीन ऑफ द हिल्स) के नाम से जाना जाता हैं । मसूरी में आपको चारों तरफ पेड़ पौधे देखने को मिलते हैं। जो मसूरी की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं।

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। नैनीताल, नैनीताल में एक झील स्थित है। जिसे नैनी झील के नाम से भी जाना जाता हैं। इस झील के चारों तरफ पहाड़ हैं। जिसके कारण नैनी झील में एक अलग ही सुकून मिलता हैं। तो ये थे देवभूमि उत्तराखंड के कुछ तीर्थ स्थल और पर्यटक स्थल आगे भी आपको देवभूमि के ऐसे ही पर्यटक स्थलों से हम आपको रूबरू करवाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top