उत्तराखंड

अगस्त्यमुनि के दस जरूरतमंदों में बांटी राशन सामग्री..

अगस्त्यमुनि के दस जरूरतमंदों में बांटी राशन सामग्री..

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग ने ब्लाॅक अगस्त्यमुनि के विभिन्न गांवों में दस जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट का वितरण किया। वहीं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के कर्मचारियों को फ्रंटलाइन की महत्वपूर्ण सेवा को देखते हुए मास्क, सेनिटाइजर व फेसशील्ड का वितरण किया। पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा लगातार जनपद में जरूरतमंदों की मदद के हाथ बंटा रहा है। इसी कड़ी में बनियाडी व पीपलकोटी के एक-एक, सौड़ी, रुमसी, डंगवाल गांव, रायडी और चैंड के दो-दो जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट का वितरण किया। यह कार्य मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट व जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने वितरण किया।

 

मोर्चा के गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने बताया कि मोर्चा हमेशा सेवा के लिए तत्पर है। और हर व्यक्ति व समाज के दुःख विपत्ति में निरन्तर प्रयासरत रहेगा। वहीं मोर्चा के सदस्यों ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में सभी कार्मिकों को फ्रंटलाइन की महत्वपूर्ण सेवा को देखते हुए मास्क, सेनिटाइसर व फेसशील्ड को बांटा गया। इस दौरान शंकर भट्ट, रणवीर सिन्धवाल, अंकित रौथाण, डॉ विकास दुबे के सफल नेतृत्व में यह सामग्री बांटी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top