उत्तराखंड

मशाल यात्रा का मराठा रेजीमेंट ने किया स्वागत..

भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों और वीर नारियों के सम्मान में निकाली जा रही मशाल यात्रा..

27 जनवरी को गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम का होगा आयोजन..

रुद्रप्रयाग: 16 दिसम्बर 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश के वीर सपूतों ने अपनी जान देकर देश की रक्षा की। वीर जवानों और वीर नारियों के सम्मान में भारतीय सेना की ओर से स्वर्णिम विजय दिवस मनाया जा रहा है। भारत-पाक युद्ध को 50 वर्ष हो चुके हैं और भारतीय सेना गोल्डन जुबली की तरह कार्यक्रम को मना रही है। कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से चार मशाल यात्रा को रवाना किया। ये मशाल यात्रा देश के चारों कोनो में जायेंगी और जहां-जहां वीर नारियां और भूतपूर्व सैनिक होंगे, उन्हें सम्मानित कर यात्रा आगे बढ़ेगी।

 

रुद्रप्रयाग जिले से भी दो जवानों ने भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इसमें दयाल सिंह और दरवान सिंह शामिल हैं। दरवान सिंह युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। शनिवार को मशाल यात्रा पौड़ी जिले के लैंसडाउन से रुद्रप्रयाग स्थित मराठा रेजीमेंट पहुंची। यहां पर उप कमाडिंग ऑफिसर आरएसआर कृष्णन ने यात्रा का स्वागत किया। मशाल यात्रा रात को विश्राम करने के बाद रविवार सुबह जोशीमठ को रवाना होगी और 27 जनवरी को यात्रा के वापसी पर रुद्रप्रयाग मुख्यालय के गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

 

उप कमाडिंग ऑफिसर आरएसआर कृष्णन ने बताया कि भारत-पाक युद्ध को पचास वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली के तौर पर भारतीय सेना इस कार्यक्रम को मना रही है, जिसमें एक साल तक यह मशाल यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर वीर जवानों और वीर नारियों का सम्मान करेगी। उन्होंने बताया जोशीमठ से मशाल यात्रा की वापसी पर गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें शस्त्रों की प्रदर्शनी, वीरनारियों और जवानों का सम्मान और स्कूली छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में तीन सौ के करीब सैनिक व भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मनुज गोयल रहेंगे। इस मौके पर और सूबेदार दादा साहेब पाटिल, 6 गढ़वाल रायफल के नायब सूबेदार दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top