देश/ विदेश

एक साल तक नर्स की इज्जत से खेलता रहा दारोगा..

एक साल तक

एक साल तक नर्स की इज्जत से खेलता रहा दारोगा..

नर्स ने शादी की जिद की तो जान मारने की दी धमकी..

देश-विदेश : शादी के झांसा देकर शिकारीपाड़ा की एएनएम (नर्स) से दुष्कर्म करने के वारदात में धनबाद के बलियारपुर थाना के दारोगा मोहन मरांडी बुरी तरह से फंस चुके हैं। नर्स ने दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपित दारोगा मरांडी मूल रूप से गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला है। वह एक साल तक नर्स का शारीरिक शोषण करता रहा। नर्स ने जब शादी की जिद की तो सर्विस रिवाल्वर तान दी। जान मारने की धमकी दी।

 

 

क्या है पूरा मामला..

शिकारीपाड़ा प्रखंड में एएनएम 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अवर निरीक्षक मोहन मरांडी की बहन शिकारीपाड़ा में एएनएम है। वह बहन से मिलने के लिए आया था। घर में ही उससे मुलाकात हुई थी। परिचय होने के बाद शादी का प्रलोभन देकर मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बना लिए। बलियापुर अपने दोस्त के यहां पत्नी बताकर ले गया और यहां भी यौन शोषण किया। फिर शिकारीपाड़ा आया और दुमका में रहने वाले एक दोस्त के घर ले जाकर शारीरिक शोषण किया।

 

 

हर बार यही कहकर गलत काम करता रहा है कि जल्द शादी कर लेगा। 4 फरवरी 21 को शादी दबाव डाला तो खुद को पुलिस पदाधिकारी बताकर जान से मारने की धमकी दे दी। डर की वजह से थाना जाने का साहस नहीं कर सकी। 8 मार्च को महिला ने थाना जाकर मामला दर्ज करा लिया। पुलिस ने धारा 376 (2) के तहत यौन शोषण का मामला भी दर्ज किया।

 

 

शिकारीपाड़ा थानेदार बने आइओ..

दारोगा पर दुष्कर्म मामले की जांच का आइओ शिकारीपाड़ा के थानेदार सुशील कुमार को बनाया गया है। पुलिस महिला की शिकायत के बाद जांच में जुट गई है। अब देखना यह है कि नर्स को न्याय मिल पाता है या नहीं? चूंकि, मामला झारखंड पुलिस से जुड़ा हुआ है। उसके एक दारोगा पर आरोप लगाता है। दूसरी तरफ नर्स को भी बदचलन साबित करने की कोशिश शुरू हो गई।

 

 

पुलिस को कहना है कि वह दो साल पहले गांव के एक लड़के के साथ भाग चुकी है। थाना में दारोगा के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराने वाली महिला वर्ष 18 में भी गांव के एक युवक के साथ घर से भाग चुकी है। नर्स के पिता ने भगाकर ले जाने वाले के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। बाद में महिला ने पुलिस के सामने अपहरण की बात से इंकार करते हुए मर्जी से भागने की बात स्वीकार कर ली थी.

 

 

एएनएम की शिकायत पर दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। महिला पर पहले से दूसरे से भागने का मामला दर्ज हो चुका है। उसका पूरा डिटेल निकाला जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top