उत्तराखंड

देहरादून में छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार..

देहरादून में छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार..

 

 

 

देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

उत्तराखंड: देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने जा रही है। पुलिस शुक्रवार शाम तक मामले का खुलासा कर सकती है। छात्र और आरोपी युवक डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।पुलिस के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी, प्लाट तीन, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार निवासी वंशिका (20) दून में सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट से डी फार्मा की पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर मूलनिवासी शामली हाल निवासी ईश्वर विहार रायपुर भी पढ़ाई कर रहा है।

 

पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले तक दोनों में जान-पहचान थी। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी का कहना हैं कि वंशिका गुरुवार शाम कॉलेज के पास डेली नीड्स कैफे में अपनी दोस्त के साथ गई थी। वहां अचानक आदित्य पहुंच गया। उसने छात्रा से बात की। इसके बाद खींचकर कैफे से बाहर लाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वंशिका को गोली मारकर आरोपी पैदल भागा तो कुछ दूरी पर उसका तमंचा गिर गया। बाइक भी उसने मौके पर छोड़ दी। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top