उत्तराखंड

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में देवभूमि का बेटा शहीद, घर का था इकलौता चिराग..

कुपवाड़ा में लंगेट इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में देवभूमि का जवान शहीद

भीम पुन की मौत की खबर सुन दून में भी शोक की लहर

उत्तराखंड : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में लंगेट इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में देवभूमि का जवान शहीद हो गया। हादसे में दो जवान शहीद हुए हैं। शहीद जवान राइफलमैन भीम बहादुर पुन पुत्र विजय पुन उत्तराखंड के देहरादून के विजयपुर गोपीवाला अनारवाला गांव के निवासी थे।
वर्तमान में वे सुबाथू (हिमाचल प्रदेश) में रहते थे। 27 वर्षीय भीम पुन(राहुल पुन) अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। उनके निधन पर देहरादून में भी शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात को बर्फबारी के कारण कम दृश्यता के चलते हुई। दुर्घटना के बाद दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना की ओर से मृतक जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

रिश्तेदारों ने जब उनकी मौत की खबर सुनी तो उनमें शोक की लहर दौड़ पड़ी। विदित है कि मूल रूप से देहरादून के गोपीवाला निवासी भीम पुन(राहुल) बुधवार को श्रीनगर में गश्त के दौरान हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए थे।

वर्तमान में उनका परिवार हिमाचल के सुबाथू में रहता है। देहरादून में उनके चाचा, ताऊ आदि रिश्तेदार रहते हैं और उनका अपना मकान भी है। साल में कभी-कभी ही परिवार दून आता है। उनकी मौत की खबर सुनकर सुबाथू के साथ ही दून में भी शोक की लहर है।

उनके करीबी रिश्तेदार शुभम ने बताया कि उन्हें भी आज ही फेसबुक के माध्यम से उनकी मौत की खबर मिली। जुलाई माह में उनकी भीम पुन से मुलाकात हुई थी। वह काफी खुशमिजाज का था। उनके पिता विजय पुन, माता मालती पुन और बहन निधि सुबाथू में ही रहते हैं। वह खुद 15 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। वर्ष 2014 में वह फौज में भर्ती हुआ था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top