देश/ विदेश

सोशल मीडिया स्टार चिंकी मिंकी को बीच सड़क पर एक लड़के ने किया प्रपोज..

सोशल मीडिया स्टार चिंकी मिंकी को बीच सड़क पर एक लड़के ने किया प्रपोज..

देश-विदेश: द कपिल शर्मा कॉमेडी शो की चिंकी मिंकी सोशल मीडिया स्टार हैं। दोनों जुड़वा बहनें नियमित रूप से अपनी नई नई फनी और ग्लैमरस वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं और फैंस का दिल जीत लेती हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस वैलेंटाइन वीक एक ऐसा रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हाल ही में सुरभि और समृद्धि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक्टर अभिषेक शर्मा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अभिषेक साथ दोनों में से एक बहन होती है और अभिषेक उन्हें घुटने पर बैठकर प्रपोज करने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो लड़की उनके हाथ से रिंग छीन लेती है और मुंह फेरकर जाने लगती है। हालांकि, इस बीच वह मुस्कुराती हुई वो रिंग भी पहन लेती है।

 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस को वैलेंटाइन वीक पर ये वीडियो खासतौर पर पसंद आ रहा है। चिंकी मिंकी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “अभिषेक शर्मा के साथ वैलेंटाइन्स वीक

आपको बता दें कि चिंकी मिंकी की लोकप्रियता धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। दोनों द कपिल शर्मा शो’ में लोगों का दिल जीतने के बाद हाल ही में, सोनी लिव की वेब सीरीज ‘कॉलेज रोमांस’ के दूसरे सीजन में नजर आई थी। बता दें कि ये वेब सीरीज यूथ के बीच काफी मशहूर है जिसके दोनों सीजन को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top