केदारनाथ। केदारनाथ में बर्फ़बारी के बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फ़बारी के चलते केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण के काम प्रभावित हो रहे हैं।
निम के केदारनाथ प्रभारी देवेन्द्र बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में गुरुवार सायं चार बजे बर्फ़बारी हुई। बारिश के साथ हुई बर्फ़बारी के कारण ठंड बढ़ गई है। शीतलहर के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।