उत्तराखंड

पहाड़ों में देर रात से जारी है बर्फबारी और बारिश..

पहाड़ों में देर रात से जारी है बर्फबारी और बारिश..

केदारनाथ धाम में आठ फीट तक जमी बर्फ..

बर्फबारी और बारिश के चलते आम जन जीवन प्रभावित..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पहाडों में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में देर रात से जहां बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। बारिश और बर्फबारी के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड भी अत्यधिक बढ़ गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बारिश हो रही है। इस बारिश को खेती के लिये अच्छा माना जा रहा है।

केदारनाथ धाम से लेकर अन्य हिमालयी क्षेत्रों में देर रात से बर्फबारी जारी है तो वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम बेहद ठंडा हो गया है। केदारनाथ धाम में आठ फीट तक बर्फ जम चुकी है। धाम में पहले से ही पांच फीट तक बर्फ जमी हुई थी। धाम में बर्फबारी के चलते पहले से ही वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्य बंद हो रखे हैं। आईटीबीपी के जवान बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम की सुरक्षा में मौजूद हैं।

निचले क्षेत्रों में भी देर रात से बारिश जारी है। बारिश के चलते ठंड अत्यधिक बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में इस सीजन की यह पहली अच्छी बारिश हो रही है। इस बारिश को खेती के लिये अच्छा माना जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घटों तक अलर्ट पर रहने के लिये कहा है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top