अवैध शराब की तस्करी करने पर दो लोग गिरफ्तार…
रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की वाहन में तस्करी करते हुए पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वाहन को सीज कर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
जनपद में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय कुमार जाटव के नेतृत्व में थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब तस्करी की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को चेकिंग के दौरान गुप्तकाशी पुलिस ने ग्राम फेगू तिराहे से एक कार 56 पव्वे एवं 13 बोतल सोलमेट व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसमें सन्तोष सिंह एवं विनय लाल निवासी ल्वारा थाना गुप्तकाशी को गिरफ्तारकिया गया।
जिनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष चैहान, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार शामिल थे।