महिलाओं को दिया जा रहा सिलाई का प्रशिक्षण…
25 महिलाओं ने लिया है भाग ….
रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा घंघासू बांगर में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई बुनाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 25 महिलाओं ने अपना नामांकन कराया। सिलाई बुनाई प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए मथ्यागांव की प्रधान गीता देवी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के लिए यह एक सुअवसर मिला है।
यह प्रशिक्षण उनकी आजीविका बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। नेहरू युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग के कार्यक्रम समन्वयक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र युवाओ ंको जागरूक करने के साथ ही रोजगारमुखी कार्यक्रम भी चला रहा है। इसके साथ जनपद के तीनों ब्लाॅकों में कम्प्यूटर एवं सिलाई सेण्टरों की स्थापना की गई है। सोगना में कम्प्यूटर सेण्टर चल रहा है जिसमें 25 युवा कम्प्यूटर का प्रशिक्षण ले रहें हैं, जबकि यहां पर 25 महिलायें सिलाई का प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए केन्द्र के स्वयं सेवक आलोक नेगी ने केन्द्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सिलाई सेण्टर संचालक आरती देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, कल्पेश्वरी देवी,, आदि उपस्थित थे।