उत्तराखंड

टिहरी झील में उतरेगा सी प्लेन..

टिहरी झील में उतरेगा सी प्लेन..

उत्तराखंड: टिहरी में सी प्लेन उतारने का सपना अब जल्द साकार होता नजर आ रहा है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने देश के 17 वाटर एयरोड्रोम में टिहरी झील को भी शामिल किया है। इसके साथ ही इसे क्षेत्रीय संपर्क योजना में भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही यहां वाटर एयरोड्रोम बनाने के साथ ही हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए जाएंगे। ​टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।

 

केंद्र की मदद से यहां कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार यहां सी प्लेन उतारने की योजना बना रही है। साल 2019 में यहां वाटर एयरड्रोम बनाने के लिए प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच करार हुआ था। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे वाटर एयरड्रोम के रूप में चिन्हित कर लिया है। जल्द ही झील में एयरड्रोम की जगह चिन्हित की जाएगी। ये ऐसी जगह होगी जहां मोटर बोट के संचालन की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा मानकों के लिए इनलैंड वाटर वेसल पॉलिसी भी बनाई जानी है। यहां आपको सी प्लेन की खूबियां भी बताते हैं। सी प्लेन एक खास तरह का हवाई जहाज है, जिसे उड़ान भरने के लिए रनवे की जरूरत नहीं पड़ती।

 

यह प्लेन पानी से टेक ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। पर्यटन गतिविधियों के अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इन प्लोनों के संचालन से एक और बड़ा फायदा होगा। सी प्लेन संचालन शुरू होने से रनवे आदि के निर्माण में जो भारी भरकम खर्चा आता है, उससे बचा जा सकता है। सी प्लेन सेवा से राज्य के टूरिज्म के अलावा उड़ान योजना को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top