उत्तराखंड

अचानक पहाड़ी पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस के छूटे पसीने..

अचानक पहाड़ी पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस के छूटे पसीने..

एसडीआरएफ के जवानों ने पहाड़ी से उतारा नीचे..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित डाट पुल की पहाड़ी पर एक व्यक्ति अचानक से चढ़ गया और हाईवे पर पत्थरों की बरसात करने लगा। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में पुलिस के पसीने छूट गए। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और किसी तरह उक्त व्यक्ति को पहाड़ी से उतारा गया। इस बीच जिस पहाड़ी पर यह व्यक्ति चढ़ा था, उसके नीचे वाहनों की आवाजाही बंद रही।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे करीब योगेंद्र लाल राम लाल उम्र 38 पुत्र निवासी आमसारी डाट पुल स्थित पहाड़ी पर चढ़ गया और वहां से बड़े पत्थर फेंकने लगा। देखते ही देखते आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मगर खतरनाक पहाड़ी होने के कारण कोई यहां नहीं चढ़ सका और सभी तमाशबीन बने रहे। डर के कारण यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

कई प्रयास करने के बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को पहाड़ी से हटाया गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कई जगहों पर इस तरह के कृत्य कर रहा है। रेस्क्यू टीम में निरीक्षक कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी महेश चन्द, आरक्षी अरविन्द सिंह, सुभाष सिंह, अनुसूया प्रसाद, चालक दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top