उत्तराखंड

शर्मा लाल को मिली कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कमान..

शर्मा लाल को मिली कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कमान..

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगी मजबूती

रुद्रप्रयाग:  कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने शर्मा लाल को रुद्रप्रयाग जनपद कांग्रेस अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री लाल के मनोनयन पर जिला कांग्रेस कमेटी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप थपलियाल ने शर्मा लाल को बधाई दी और कहा कि श्री लाल को जिम्मेदारी दिये जाने से कांग्रेस जिले में मजबूती से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। पार्टी में हर वर्ग के व्यक्ति का सम्मान किया जायेगा। श्री थपलियाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता का जीना दूभर कर दिया हैं महंगाई के कारण जनता त्रस्त है और इनके नेता और मंत्री मजे लेने में लगे हुए हैं। कहा कि इस बार जनता इन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि ये पुनः सत्ता में आने के लायक ही नहीं रहेंगे।

 

 

नयनियुक्त कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शर्मा लाल ने कहा कि वे पार्टी की रीति व नीतियों को आम जन तक पहुंचाएंगे और प्रदेश में काबिज भ्रष्ट सरकार की नीतियों को पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि आज गरीब तबके का व्यक्ति महंगाई से परेशान है। आये दिन महंगाई के कारण जनता को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लाॅक डाउन में हजारों की संख्या में घर लौटे युवा बेरोजगारी के कारण परेशान है। सरकार के पास युवाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं है।

वहीं शर्मा लाल के जिलाध्यक्ष बनने पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, कपिल राणा, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कविंद्र सिंधवाल, महावीर पंवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top