उत्तराखंड

प्लास्टिक का प्रयोग बंद किये जाने का दिया संदेश…

प्लास्टिक का प्रयोग बंद किये जाने का दिया संदेश….

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक प्रयोग न किये जाने के लिए मानव श्रृंखला…  

रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 27 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक प्रयोग न किये जाने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक का प्रयोग बन्द किये जाने का सन्देश दिया गया।

नगर के राजकीय इण्टर कालेज, चिल्ड्रन एकेडमी इण्टर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गौरी मेमोरियल इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि के छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं, निकाय कार्मिकों, स्थानीय निवासियों व व्यापारियों द्वारा पुलिस, थाना, अगस्त्यमुनि से विजयनगर तक मानव श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक का प्रयोग न किये जाने का सन्देश दिया गया।

साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा रामलीला मैदान में गोष्ठी कर प्लास्टिक का प्रयोग बन्द किये जाने के लिए रैली निकालकर जन-जागरूकता की गई। कार्यक्रम में 1245 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, नगर निकाय के कर्मचारी, स्थानीय निवासी, व्यापारी व महिला, स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रैली मे जेपी चमोला, एसएस कण्डारी, हीरा सिंह नेगी, श्रीमती रागिनी नेगी, श्रीमती मीना झिंक्वाण, विजय चमोला आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top