देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र के मानसिंह इलाके में 20 वर्षीय युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर दी। युवती प्रयाग कोचिंग सेंटर में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। युवती एक हफ़्ते पहले देहरादून आई थी। मिली जानकारी के मुताबिक़ युवती रुद्रप्रयाग के कांडा गावँ की रहने वाली है। युवती का नाम है प्रियंका सजवाण है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को क़ब्ज़े में ले लिया है। आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चल पाया है।
देर रात्रि चौकी करनपुर थाना डालनवाला को सूचना मिली कि एक युवती द्वारा करनपुर क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। उक्त सूचना पर चौकी करनपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जानकारी करने पर मृतिका की पहचान प्रियंका सजवाण पुत्री दर्शन सिंह सजवाण निवासी ग्राम घेघड़, पोस्ट कांडा तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग हाल किराएदार श्रीमती सीमा पत्नी श्री अनिल पाल निवासी 35 मानसिंह वाला, देहरादून, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई।
मकान मालिक द्वारा बताया गया कि मृतिका 03-04 दिन पूर्व ही उनके यहां किराए पर रहने आई थी तथा प्रयाग इंस्टिट्यूट में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। कल यानी एक जून को दोपहर 12:00 बजे से 01:00 बजे के मध्य अपने कमरे में आई थी। रात्रि में मृतका के पिताजी का फोन आया कि वह फोन नहीं उठा रही है तथा जब मकान मालिक द्वारा जाकर देखा गया तो कमरा अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो मृतका का शव पंखे से लटक रहा था। जिसकी सूचना उनके द्वारा तत्काल 100 नंबर पर दी गई। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
