उत्तराखंड

26 घंटे बाद केदारनाथ हाईवे पर आवाजाही शुरू…

26 घंटे बाद केदारनाथ हाईवे पर आवाजाही शुरू

बांसबाड़ा-गुप्तकाशी मार्ग से हो रही भारी वाहनों की आवाजाही

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर चट्टानी मलबा आने के कारण बंद बांसवाड़ा में 26 घंटे बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। अब भी मार्ग की तंग हालत के कारण भारी वाहन आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें वैकल्पिक मार्ग बांसवाडा-गुप्तकाशी से जाने दिया जा रहा है।
केदारनाथ हाईवे पर बांसवाडा लोगों की बड़ी परेशानी बन गया है। बीते दिन सुबह 11 बजे यहां मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, जो रविवार दोपहर एक बजे शुरू हो सकी।

यहां अब भी भारी वाहन हाईवे से आर-पार नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए उन्हें वैकल्पिक मार्ग से ही जाने दिया जा रहा है। रविवार को सुबह से बड़ी संख्या में लोग यहां जाम में फंसे रहे। इधर स्थानीय लोगों को हाईवे बंद होने के कारण बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं जबकि बीमार, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने के साथ ही अन्य स्थिति में लोग परेशानियां उठा रहे हैं। इधर स्थानीय लोगों ने कहा कि कार्यदायी संस्था स्थानीय लोगों की भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है।

स्थानीय निवासी सतेंद्र राणा, राजेश नेगी, ग्राम प्रधान टेमरिया डमार रघुवीर सिंह नेगी, राहुल कुमार, विनोद सेमवाल, लक्ष्मण भंडारी, गोविंद बिष्ट, आशु कंडारी, कैलाश भट्ट आदि ने कहा कि बांसवाडा का जल्द से जल्द स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को दिक्कतें न हो। उन्होंने कहा कि अभी मौसम ठीक है किंतु बारिश और अन्य स्थिति में यहा और भी खतरा बन गया है।

इधर, एनएच के ईई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे छोटे वाहनों के खोल दिया गया है। यहां पहाडी से पैदल मार्ग भी बनाया गया है जबकि नदी पार करते हुए एक वैकल्पिक सड़क बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top