उत्तराखंड

डोईवाला टोल प्लाजा पर हुआ भयानक हादसा..

डोईवाला टोल प्लाजा पर हुआ भयानक हादसा..

बाइक की टक्कर से हवा में उड़ी महिला..

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। ऐसी डोईवाला से भी सामने आयी हैं।

जहां डोईवाला टोल पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर टोल पर काम करने वाली महिला से हो गई। बता दे कि अचानक महिला टोल से सड़क पर आ गयी थी इससे पहले कि बाइक सवार कुछ समझ पाता, बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना बुधवार दोपहर की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला को 50 मीटर तक घसीटते ले गया। घायल महिला को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के दाएं पैर में तीन फैक्चर और सिर पर गंभीर चोट आई है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top