उत्तराखंड

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा होने बाल-बाल बचा ….

इसे चमत्कार नहीं तो और क्या कहेंगे ?

देवप्रयाग  :  सामने मौत का तांडव चल रहा हो और अचानक कुछ ऐसा हो जाए कि सभी लोगों की जान बच जाए।

जी हां और ये उत्तराखंड में हुआ है। ये पूरा मामला ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर देवप्रयाग के पास का है। सुबह-सुबह देवप्रयाग से दिल्ली के लिए एक मैक्स वाहन चला। मैक्स में कुल मिलाकर 9 सवारियां बैठी थी। लेकिन इस बीच जैसे ही मैक्स देवप्रयाग से 6 किलोमीटर आगे निकली, तो मैक्स का ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा।

बस फिर क्या था…

गाड़ी गहरी खाई की तरफ गिरने लगी। लेकिन वो कहते हैं ना कि ‘जाको राखे साईंयां, मार सके ना कोय’। ऐसा ही कुछ जीप में बैठी सवारियों के साथ हुआ। इस खाई में ऑल वेदर रोड का मलबा पड़ा हुआ था। मिट्टी के साथ साथ इस मलबे में बड़े बड़े पत्थर भी थे।

तेजी से फिसलता हुआ वाहन इसी मलबे में फंस गया। इसके बाद गाड़ी में बैठे लोगों और सड़क पर खड़े लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इस बीच एक जेसीबी पर रस्सी बाधंकर गाड़ी को मलबे से निकाला गया। शुक्र इस बात का है कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। पुलिस का कहना है कि वाहन में कुल नौ लोग सवार थे। सभी को वाहन से निकालकर सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया गया है। वाहन में देवप्रयाग के साथ साथ आस-पास के सहित निकटवर्ती गांवों के लोग सवार थे, जिनमे दो महिला भी शामिल थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top