उत्तराखंड

सेवानिवृत्त आर्य को नम आंखों से दी विदाई…

सेवानिवृत्त आर्य को नम आंखों से दी विदाई..

क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर की जमकर प्रशंसा…

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के राजस्व निरीक्षक श्याम लाल आर्य के सेवानिवृत्ति समारोह में सैकड़ांे स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग कर नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान व्यापार संघ गुप्तकाशी ने भोज का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने श्री आर्य के सामाजिक दायित्वांे एवं कार्यों की जमकर सराहना की।

उन्हांेने कहा कि विभागीय कार्यों के इतर भी श्री आर्य ने गुप्तकाशी में चौकी निर्माण तथा राजस्व की भूमि पर कब्जेदारों को हटाकर भूमि पर सरकारी कमरों का निर्माण करवाकर समाज में मिसाल पेश की है। व्यापार संघ अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद ने कहा कि गुप्तकाशी राजस्व चौकी जर्जर अवस्था में थी। ऐसे में श्री आर्य ने विभिन्न लोगों से चौकी के निर्माण में सहयोग प्रदान करने की अपील की। साथ ही निजी खर्चों से उन्होंने चौकी को भव्यता प्रदान की।

प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष बीरेन्द्र ंिसंह, बिपिन सेमवाल ने कहा कि विदाई समारोह सुख और दुखों का मिलन होता है। कहा कि श्री आर्य का सेवाकाल सफल रहा है। वे कर्मठ, जुझारू और दुखांे से कभी भी ना घबराने वाले व्यक्ति हैं। उनके रिक्त स्थान की पूर्ति कभी भी संभव नहीं है। इस अवसर पर तहसीलदार जयबीर बधाणी, मोहन सिंह, राजेन्द्र लाल, मदन सिंह, जगत सिंह, प्रेम सिंह, सुरेन्द्र नेगी, कर्ण सिंह असवाल, दिनेश गोस्वामी, आलोक बगवाड़ी, जयबीर सिंह, महेन्द्र देवशाली, राकेश शुक्ला समेत सैकडांे लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top