त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के समयबद्ध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से…
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर तैनात…
रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के समयबद्ध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर की तैनाती कर दी है।
जिला पंचायत रुद्रप्रयाग के सदस्यों के निर्वाचन के लिए आरओ एपीडी रमेश चन्द्र व एआरओ अधिशासी अभियंता सिंचाई पीएस बिष्ट, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकान्त गिरी व सहायक अभियंता सिंचाई अनिल घिल्डियाल को नियुक्त किया है। इसके साथ ही जनपद की समस्त ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन के लिए विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के लिए आरओ सीवीओ डाॅक्टर रमेश सिंह नितवाल, जखोली के लिए आरओ अधिशासी अभियन्ता जखोली पवन कुमार, ऊखीमठ के लिए आरओ अधिशासी अभियंता ऊखीमठ मनोज दास को बनाया गया है।
विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत न्याय पंचायत अगस्त्यमुनि के लिए एआरओ वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक दिग्पाल सिंह, चोपता के लिए सहायक कृषि अधिकारी सुनील कुमार, भीरी सहायक कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मैठाणी, चन्द्रापुरी सहायक कृषि अधिकारी कुशलानन्द भट्ट, उच्छाढुंगी सहायक विकास अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, मयकोटी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बर्रियाल, सतेराखाल सहायक कृषि अधिकारी मोहित कुमार, पिपली सहायक कृषि अधिकारी रघुवीर सिंह रमोला, सारी सहायक कृषि अधिकारी सतीश कुमार, मरोडा सहायक कृषि अधिकारी वीरेन्द्र शाह, सुमेरपुर सहायक कृषि अधिकारी कमलेश प्रसाद, चोपडा सहायक विकास अधिकारी भगवती प्रसाद, पौड़ीखाल सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्र रौथाण एआरओ नियुक्त किया गया है।
विकासखण्ड ऊखीमठ के लिए एआरओ न्याय पंचायत ऊखीमठ के लिए प्रभारी उद्यान अधिकारी अब्बल सिंह रावत, मनसूना सहायक खण्ड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद मैठाणी, ल्वारा सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव कुमार, गुप्तकाशी सहायक कृषि अधिकारी दिनेश प्रसाद, फाटा के लिए सहायक कृषि अधिकारी भरत सिंह सजवाण, विकासखण्ड जखोली के अन्तर्गत न्याय पंचायत बजीरा के लिए सहायक विकास अधिकारी त्रिलोक सिंह व विक्रम सिंह, स्यूर बांगर के लिए शशि कुमार, कोट बांगर प्रदीप शर्मा, पांजण अजय कुमार, डांगी भरदार मनोज बिष्ट, कण्डाली नारायण, बस्टा गजेन्द्र सिंह, जवाडी अरविन्द व सौंराखाल सुरेश लाल को एआरओ नियुक्त किया है।