उत्तराखंड

युवा व्यापारी रविन्द्र ने ड्रीम इलेवन में जीते एक करोड़..

युवा व्यापारी रविन्द्र ने ड्रीम इलेवन में जीते एक करोड़..

खुशी में उनके साथियों ने नगर में की आतिशबाजी, बांटी मिठाई..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग नगर में एक युवा व्यापारी करोड़पति बन गया है। कभी ड्रीम इलेवन में करोड़पति का सपना ही देखा था कि वह सपना भी पूरा हो गया। युवा व्यापारी के साथियों ने खुशी में नगर क्षेत्र में आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरित की।

बता दें कि रुद्रप्रयाग नगर के युवा व्यापारी रविन्द्र नेगी ने ड्रीम इलवेन में दो टीमों पर लॉटरी लगाई। एक सेफ टीम और एक रिस्क वाली टीम। दोनों में किस्मत आजमाई और रिस्क वाली टीम में उन्हें करोड़पति बनने में सफलता मिल गई। वह लॉटरी में एक नम्बर पर रहे हैं। रविन्द्र ने बताया कि वह 2018 से एक शौक के तौर पर ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर खेला करते हैं।

हालांकि उन्हें इससे ज्यादा लालच नहीं था, लेकिन करोड़पति बनने पर खुशी जरूर हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस खेल पर ज्यादा धन भी खर्च नहीं करते थे। महज, दोस्तों के साथ कुछ समय ड्रीम इलवेन के जरिए समय जरूर गुजारा करते थे। युवा व्यापारी के करोड़पति बनने की जैसे ही खबर आई तो साथियों ने नगर में जमकर आतिशबाजी की। मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया।

एक ओर वेलेंटाइन डे पर लोग एक दूसरे मित्रजनों को उपहार दें रहे हैं, वहीं रविन्द्र को प्रेम के इस दिन पर करोड़पति बनने का तोहफा मिला है। उनकी जीत पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट, सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, संतोष रावत, अंकुर खन्ना, विक्रांत खन्ना, सुरेन्द्र सूरी, कुलदीप कप्रवाण सहित हजारों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top