देश/ विदेश

सिनेमाघरों में जल्द धमाल मचाएंगे ‘पुष्पाराज’, शुरू हो रही है ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग..

सिनेमाघरों में जल्द धमाल मचाएंगे 'पुष्पाराज', शुरू हो रही है 'पुष्पा 2' की शूटिंग..

सिनेमाघरों में जल्द धमाल मचाएंगे ‘पुष्पाराज’, शुरू हो रही है ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग..

 

देश  – विदेश  : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन का किरदार ‘पुष्पाराज’ इतना हिट हुआ कि देखते ही देखते पुष्पा ने हिंदी पट्टी में 100 करोड़ का बिजनेस कर डाला। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। पुष्पा के बाद अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

अगले महीने से शुरू होगी शूटिंग..

पुष्पा के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन अगले महीने से फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है। मेकर्स ने फिल्म का बजट भी सेट कर दिया है और इसकी शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

पूरे देश में पुष्पा – द राइज़ की भारी सफलता के बाद टीम का मानना था कि इसकी स्क्रिप्ट में कई बदलावों की जरुरत है। यही वजह थी कि निर्देशक सुकुमार पुष्पा – द रूल के लिए कहानी को फिर से लिखने में व्यस्त थे। वहीं, खबर है कि पुष्पा 2 में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं। ऐसा इस फिल्म के लिए दर्शकों का दायरा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों की बड़ी सफलता के बाद सुकुमार पर फिल्म में मास एलिमेंट डालने का दबाव काफी बढ़ गया है, जिससे यह फिल्म दक्षिण और उत्तर भारत दोनों दर्शकों को पसंद आए। फिलहाल, पुष्पा टीम की तरफ से प्री-प्रोडक्शन या शूटिंग शेड्यूल की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अल्लू अर्जुन के फैंस अभी भी इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top