उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, अपने पास रखे 24 विभाग..

सीएम धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, अपने पास रखे 24 विभाग..

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय रखे हैं और उनके पास 24 विभाग हैं। परिषद विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री ने अपने पास आबकारी, ऊर्जा, पेयजल, श्रम, गृह, राजस्व, कार्मिक, राज्य संपत्ति, नियोजन, सूचना, न्याय, आपदा प्रबंधन, नगारिक उड्डयन समेत 21 मंत्रालय अपने पास रखे हैं। पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे। वह कुल 24 विभागों को देखेंगे। वहीं, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मंत्रालय में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। महाराज को लोनिवि, सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम प्रबंधन को बरकरार रखते हुए पंचायती राज व ग्रामीण निर्माण नए मंत्रालय दिए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास करीब 21 विभाग है। उन्हें मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय, प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास, खनन, औद्योगिक विकास, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग मिला है।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, संस्कृति विभाग, धर्मस्व विभाग, पर्यटन विभाग और जलागम प्रबंधन के अलावा सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग मिला है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग सौपे गए हैं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्रामीण विकास विभाग सौंपे गए हैं।

 

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत को विद्यालय शिक्षा बेसिक, विद्यालय शिक्षा माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपे गए हैं

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा विभाग सौपे गए हैं

 

रेखा आर्य को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण सौपे गए हैं।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम विभाग सौंपे गए हैं

 

सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग सौंपे गए हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top