दुखद : पंजाब के गायक दिलजान की सड़क हादसे में हुई मौत..
देश-विदेश : पंजाब के प्रसिद्ध गायक दिलजान की देर रात सड़क हादसे में मौत हो हुई है। हादसा अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 31 साल के दिलजान मंगलवार सुबह अपनी गाड़ी में अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे। जंडियाला गुरु के पास उनकी कार हादसाग्रस्त हो गई। दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई।
ਸਵੇਰੇ ਸਵੇਰੇ ਇਹ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖਬਰ ਮਿਲ ਗਈ.
ਸੰਗੀਤ ਜਗਤ ਨੂੰ ਪੈ ਗਿਆ ਘਾਟਾ ..ਫਾਨੀ ਦੁਨੀਆ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਕਹਿ ਗਿਆ ਇਕ ਹੋਰ ਸੁਰੀਲਾ ਗਾਇਕ ਦਿਲਜਾਨ ਵੀਰ ਅਲਵਿਦਾ ਆਖ ਗਿਆ……ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬੱਲ ਦੇਵੇ 🙏😢😭 #Rip #Diljaan #waheguru pic.twitter.com/Vzui5Yftwa— Sukshinder Shinda (@SukshnderShinda) March 30, 2021
उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि दिलजान को एक रिएलिटी शो से पहचान मिली थी। वे करतारपुर के रहने वाले थे। उनका नया गीत तेरे वरगे जल्द ही रिलीज होने वाला था। पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला है। संगीत की दुनिया को नुकसान पहुंच गया है।
Omg yakeen e nyi hunda pea RIP #Diljaan 😔Raba kadi v Kise de Ghar aa din Na Aawe🙏Waheguru ji pariwar nu Bhana Mannan da Bal Bakhseo💔 pic.twitter.com/yOsan9IrWC
— KaurB (@KaurBmusic) March 30, 2021
पंजाबी गायिका कौर बी ने भी दिलजान को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है।