उत्तराखंड

अजय पुंडीर बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक….

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने सौंपी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी 

जिला स्तरीय पंचायती राज जागरूकता का ऑनलाइन हुआ सम्मेलन

रुद्रप्रयाग जनपद की जिम्मेदारी युवा कंधो पे सौंपी 

अजय पुंडीर को दी जिला संयोजक की जिम्मेदारी 

रुद्रप्रयाग : रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला स्तरीय पंचायती राज जागरूकता सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया गया। इसमें राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने रुद्रप्रयाग जनपद के जिला सयोजक की जिम्मेदारी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष वर्तमान में सदस्य क्षेत्र पंचायत 27- भ्युन्ता अजय पुंडीर को सौंपी है, अजय पुंडीर ने इस जिम्मेदारी के लिए मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश प्रभारी अरविंद बाग जी, कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रीतम सिंह जी ,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  मोहित उनियाल जी, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग कांग्रेस ईश्वर बिष्ट जी ,ब्लाक प्रमुख जखोली  प्रदीप थपलियाल जी एवं प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस भाई आयुष सेमवाल नेहरा जी का आभार प्रकट किया है और राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक पालन और संगठन को मजबूती प्रदान करने का विश्वास दिया है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top