देश/ विदेश

एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन..

एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन..

देश-विदेश: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप की मौत हो गई हैं। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का टाइटल पाने वाले प्रिंस फिलिप 99 साल के थे. ब्रिटेन के शाही परिवार ने अपने बयान में बताया कि प्रिंस फिलिप का देहांत विंडसर कैसल में हुआ। प्रिंस फ्लिप ने 9 अप्रैल की सुबह विंडसर कैसल में आखिरी सांस ली. शाही परिवार ने ट्विटर पर बताया है कि कुछ समय में आगे के ऐलान किए जाएंगे। पिछले कुछ सालों से ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की सेहत खराब थी। उन्होंने 2017 में शाही कर्तव्यों से दूरी बना ली थी।

 

 

16 मार्च को प्रिंस फिलिप लंदन के किंग एडवर्ड अस्पताल से घर आए थे। करीब एक महीना पहले उन्हें ‘एहतियात’ के तौर पर भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में कहा था कि ड्यूक को उनके डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल भेजा जा रहा है। इसके करीब एक हफ्ते बाद पैलेस ने कहा था कि ड्यूक ‘संक्रमण’ से लड़ रहे हैं और अस्पताल में रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top