देश/ विदेश

आज से तीन दिन पूर्वांचल के दौरे पर जायेंगे राष्ट्रपति..

पूर्वांचल के दौरे

आज से तीन दिन पूर्वांचल के दौरे पर जायेंगे राष्ट्रपति..

सबसे पहले पहुंचेंगे वाराणसी..

देश-विदेश : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिनों तक पूर्वांचल में रहेंगे। सबसे पहले वह वाराणसी पहुंचेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में सपरिवार दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा आरती में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे। 14 मार्च रविवार को सोनभद्र के बभनी ब्लॉक में कारीडाड़ चपचपकी स्थित सेवाकुंज आश्रम जाएंगे। यहां विविध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में भी दर्शन-पूजन करने जाएंगे। 15 मार्च को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर बाद दिल्ली को लौट जाएंगे।

 

 

 

सेवाकुंज में तैयारी पूरी..

सोनभद्र में बभनी ब्लाक के कारीडाड़ चपचपकी स्थित सेवाकुंज आश्रम में 14 मार्च को भारत के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति की सुरक्षा दस्ते से जुड़े अधिकारियों ने स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बार फिर सुरक्षा का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सेवाकुंज आश्रम में की गई तैयारियों को देखा। एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। उनकी सुरक्षा के लिए बाहर से फोर्स और तकनीकि बल भी जिले में पहुंच गया है। इन बलों के जवानों को ठहराने और कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल सीमांत क्षेत्र में आता है, इसलिए उसके आसपास के प्रदेशों से सटे जंगलों में लगातार कांबिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।

 

 

 

हेलीपैड से विंध्यवासिनी मार्ग तक बैरिकेडिंग..

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विंध्याचल में चौदह मार्च को दर्शन पूजन के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बैठख कर सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तय की। शुक्रवार को अष्टभुजा डाक बंगले के पास बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकाप्टर लैंडिंग का ट्रायल किया गया। इसके अलावा सुबह विंध्याचल पुलिस के नेतृत्व में दंगा निरोधक दल ने क्षेत्र में चक्रमण किया। हेलीपैड से विंध्यवासिनी मार्ग तक सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेटिंग कर दी गई है। अष्टभुजा डाक बंगले के पास चार हेलीपैड बनाए गए हैं। यहां से राष्ट्रपति कार से मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top