देश/ विदेश

रूस ने यूक्रेन में और सेना भेजी, डोनबास पर कब्जे की तैयारी..

रूस ने यूक्रेन में और सेना भेजी, डोनबास पर कब्जे की तैयारी..

 

देश – विदेश : रूसी फौजों ने खारकीव व क्रामाटोर्स्क के पूर्वी शहरों पर भारी हमले किए हैं। डोनबास के पश्चिम में जापोरिजिया और निप्रो में भी मिसाइले गिराई हैं। दक्षिणी शहर मायकोलाइव बुधवार तड़के कई मिसाइलों के प्रहार से दहल गया। इसके पास के शहर बश्तंका में एक अस्पताल में गोलीबारी की खबर आई।

यूक्रेन में बीते करीब दो माह से जारी जंग का जल्द अंत नजर नहीं आ रहा। कीव पर कब्जे में विफल रहने के बाद रूस ने अब यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थित डोनबास पर कब्जे की निर्णायक तैयारी कर ली है। रूस की नजर यहां यूक्रेन के बड़े प्राकृतिक खजाने पर है।

रूसी फौजों ने खारकीव व क्रामाटोर्स्क के पूर्वी शहरों पर भारी हमले किए हैं। डोनबास के पश्चिम में जापोरिजिया और निप्रो में भी मिसाइले गिराई हैं। दक्षिणी शहर मायकोलाइव बुधवार तड़के कई मिसाइलों के प्रहार से दहल गया। इसके पास के शहर बश्तंका में एक अस्पताल में गोलीबारी की खबर आई।

यूक्रेन के दो टुकड़े हो जाएंगे..

डोनबास पर कब्जे में रूस यदि कामयाब हो गया तो माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के दो टुकड़े करने में कामयाब हो जाएंगे। पूर्वी यूक्रेन अलग हो जाएगा। यही इलाका यूक्रेन की कमाई का बड़ा स्रोत है। इस इलाके में यूक्रेन की बड़ी कोयला खदानें हैं और यहां देश का औद्योगिक केंद्र भी है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है तथा इस ऑपरेशन का एक और चरण अब शुरू हो रहा है। लावरोव ने जोर दिया कि हमारे इस अभियान का उद्देश्य दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्यों की पूर्ण स्वतंत्रता है।

पूर्वी यूक्रेन पर नियंत्रण के लिए रूस ने हमले तेज किए..

यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना सैकड़ों किलोमीटर लंबे मोर्चे के तहत आने वाले शहरों और कस्बों को निशाना बना रही है। दोनों देशों ने इसे 24 फरवरी से शुरू हुई जंग का नया चरण बताया है।

यूक्रेन सीमा के पास उड़ते दिखे चार परमाणु बॉम्बर..

रूसी सेना आक्रामक मूड में दिख रही है। हाल ही में एक वीडियो फुटेज में चार रूसी टीयू-95 न्यूक्लियर बॉम्बर जिन्हें बियर के नाम से जाना जाता है, रूस के कलुगा क्षेत्र में उड़ते दिखाई दिए जो कि यूक्रेन सीमा से लगा है। आशंका है कि रूसी सेना परमाणु हमले का अभ्यास कर रही है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top