देश/ विदेश

PM Modi Birthday : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित इन लोगों ने दीं शुभकामनाएं….

PM Modi Birthday

देश-विदेश: आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वह आज 70 वर्ष के हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर पर पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी के कई कार्यकर्ता इस दिन को सेवा सप्ताह भी मना रहे है। पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर सुबह से ही जन्मदिन की बधाईयों भी मिलने लगी है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभाकामनाएं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन करेगी । उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि यह पवित्र काम वह दूसरों के जीवन बचाने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।

रूस के राष्ट्रपति ब्लामिदीर पुतिन ने भी ट्वीट कर दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा, और साथ ही वृक्षारोपण भी किया जायेगा। भाजपा सभी संगठनात्मक जिलों की गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में कोविड 19 के दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए फल वितरण का कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम का संयोजन महिला मोर्चा करेगी।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो संदेश कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top