उत्तराखंड

खाई में गिरी आईटीबी के जवानों से भरी बस, पिथौरागढ़ का जवान शहीद..

खाई में गिरी आईटीबी के जवानों से भरी बस, पिथौरागढ़ का जवान शहीद..

 

 

 

 

 

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए बस हादसे में उत्तराखंड का जवान भी शहीद हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है।

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। आये दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए बस हादसे में उत्तराखंड का जवान भी शहीद हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है।

 

आईटीबीपी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top