उत्तराखंड

फल की चिंता छोड़ कर्म पर ध्यान देना चाहिए: सेमवाल..

फल की चिंता छोड़ कर्म पर ध्यान देना चाहिए: सेमवाल..

बरसिर लस्या में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन..

 

 

रुद्रप्रयाग:  विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत बरसिर लस्या में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वर्गीय कुंवर सिंह गुसाई की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए व्यासाचार्य पंडित सच्चिदानन्द सेमवाल ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों से हमेशा अच्छा कर्म करते रहने के लिए कहा। फल की चिंता छोड़ लोगों को कर्म पर ध्यान देना चाहिए।

 

कहा कि जो जिस प्रकार का कर्म करता है, उसे उसी तरह का फल मिलता है। अच्छे कर्म करने वाले को हमेशा भगवान अच्छे फल देता है। कहा कि हर मानव को अच्छा कर्म करना चाहिए। छठवें दिन बतौर मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने आयोजक मण्डल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण व मंगल कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर ब्यास सच्चिदानंद सेमवाल ने ब्लाॅक प्रमुख को श्रीमद भागवत कथा की पुस्तक भी भेंट की। कार्यक्रम में देवी भागवताचार्य पंडित दीपक थपलियाल, कुल पुरोहित आचार्य पं.उपेन्द्र काला, आयोजक युद्धवीर गुसाई, राजेन्द्र गुसांई, विक्रम गुसांई, बच्ची देवी सहित काफी संख्या में बुजुर्ग एवं महिलाएं भाग लेकर कथा श्रवण कर रही हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top