उत्तराखंड

सेवा किशोरी समूहों द्वारा एक कदम स्वच्छता की ओर..

रुद्रप्रयाग : स्वच्छता ही सेवा के सपने को साकार करने के लिए सेवा इंटरनेशनल संस्था ने पहल की है | सेवा इंटरनेशनल द्वारा स्वास्थ्य सहयोगी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में गठित किये गए सेवा किशोरी समूहों द्वारा रुद्रप्रयाग के उखीमठ, अगस्त्यमुनि एवं चमोली के जोशीमठ, कर्णप्रयाग और पोखरी विकासखण्डों में पॉलिथीन अपशिष्ट उन्मूलन अभियान चलाया गया है | इस अभियान में दोनों जनपदों के 50 गांवों के 50 सेवा किशोरी समूहों की 591 किशोरियों द्वारा 150 किलोग्राम पॉलिथीन अपशिष्ट इकठ्ठा किया गया है जिसके निस्तारण हेतु संस्था द्वारा देहरादून स्थित पंजीकृत संस्थान वेस्ट वारियर से समन्वय स्थापित किया गया है | इस अभियान में एकत्रित पॉलिथीन अपशिष्ट को निस्तारण हेतु देहरादून भेजने के लिए रुद्रप्रयाग जनपद के जिलाधिकारी श्री मंगेश घिल्डियाल द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय से हरी झंडी दिखाई गई | इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की संस्था द्वारा किशोरी बालिकाओं के माध्यम से शुरू किया गया यह कदम सराहनीय है जो अब जनपद के अन्य लोगों में भी पॉलिथीन उन्मूलन हेतु जागरूकता का कार्य करेगा !

इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत अग्रवाल जी, परियोजना समन्वयक सुशील शुक्ला,पवन असवाल, स्वास्थ्य सखी अंकिता, रश्मि, नीमा, प्रियंका और उषा समेत दोनों जनपदों की 20 किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top