पटवाल के नामित होने पर खुशी
रुद्रप्रयाग। जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लि सुमाड़ी की प्रबंध समिति के लिए पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनुसूया पटवाल को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से डायरेक्टर नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर भेषज संघ की ओर से शुभकामनाएं दी गई। साथ ही क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई है। श्रीमती पटवाल ने कहा कि पिछले कई सालों से भेषज एवं सहकारी विकास संघ में कार्य किया जा रहा है। जड़ी-बूटी के क्षेत्र में जनपद को विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाआंे का लाभ आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इससे पहले भेषज संघ की अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ ही संघ का विकास किया गया। कहा कि आगामी समय में हर क्षेत्र में भेषज के कार्यों को फैलाया जायेगा, जिससे आम जनता को जानकारी उपलब्ध होने के साथ ही उन्हें लाभ मिल सके। कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका ईमानदारी के साथ ही निर्वहन किया जायेगा।
श्रीमती पटवाल को नामित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल का आभार जताया है।