उत्तराखंड

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी , राज्यपाल डॉ. केके पॉल जिनका कार्यकाल 8 जुलाई माह में समाप्त हो गया

उत्तराखंड : उत्तराखंड की नई राज्यपाल बेबी रानी मौर्या होंगी। भाजपा की पुरानी नेत्री बेबी रानी मौर्य को बड़े ओहदे से नवाजा गया है। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। मारग्रेट आल्वा के बाद यह दूसरी महिला हैं जो उत्तराखंड की राज्यपाल बनी हैं।बेबी रानी मौर्य आगरा के बालूगंज में रहती हैं। वे आगरा की मेयर रह चुकी हैं। पूर्व में राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। वर्तमान में यूपी बाल आयोग की सदस्य हैं। बेबी रानी मौर्य एमए, बीएड हैं। फिलहाल वे अमेरिका गई हुई हैं। उनके राज्यपाल बनने की सूचना के बाद घर व आसपास खुशी का माहौल है।

मंगलवार की शाम केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। इससे पहले डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्यपाल थे। जिनका कार्यकाल 8 जुलाई माह में समाप्त हो गया था। लाल जी टंडन को बिहार, गंगा प्रसाद को सिक्किम, सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, तथागत रॉय को मेघालय, कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

राज्यपाल डॉ. केके पॉल से पहले डॉ. अजीज कुरैशी, मारग्रेट आल्वा, बीएल जोशी, सुदर्शन अग्रवाल और सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड के राज्यपाल रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top