परशुराम सेमवाल बने यूनियन के अध्यक्ष..
रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी जीप टैक्सी एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर परशुराम सेमवाल को निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने मुख्यालय में विजयी जुलूस भी निकाला। शनिवार को रुद्रप्रयाग में आयोजित मंदाकिनी जीप टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष के अलावा सचिव भगवान सिंह बिष्ट, कोषध्यक्ष भरत लाल, उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, महामंत्री अनिल सिंह, रोटेशन अधिकारी दिगम्बर सिंह एवं नरेश सिंह नेगी को शामिल किया गया। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सेमवाल ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। यूनियन के सदस्यों की समस्याओं के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद यूनियन के सदस्यों ने बस अडडे से मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक विजयी जुलूस निकालकर स्थानीय लोगों का अभिवादन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।