उत्तराखंड

पुत्रवधू की संदिग्ध मौत के मामले में हैं कांग्रेस सचिव पूनम भगत नामजद..

पुत्रवधू की संदिग्ध

पुत्रवधू की संदिग्ध मौत के मामले में हैं कांग्रेस सचिव पूनम भगत नामजद..

उत्तराखंड : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सचिव पूनम भगत को पार्टी से निलंबित कर दिया है। संदिग्ध परिस्थितियों में पूनम भगत की पुत्रवधू यशिका की मौत हो गयी थी। यशिका के मायके वालों ने पूनम भगत और उनके शिवम भगत समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पूनम भगत की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

 

 

दो महीने पहले पूनम भगत के बेटे शिवम भगत के साथ यशिका का विवाह हुआ था। यशिका की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने पूनम भगत और शिवम भगत पर बेटी यशिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूनम भगत फरार हो चुका हैं।

 

 

वहीं तीर्थ पुरोहित समाज, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि लगातार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई को लेकर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। घटना के बाद से प्रदेश सचिव को लेकर पार्टी में भीतर विरोध चरम पर पहुंच गया था। कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कैंडल मार्च में शामिल हुए थे। ऐसे में चौतरफा बढ़ते विरोध के बीच कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश सचिव पूनम भगत को पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया था। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने उनके निलंबन की पुष्टि भी की है।

 

 

कैंडल मार्च निकाला यशिका को न्याय दिलाने के लिए..

नवविवाहिता यशिका की मौत से आक्रोशित कनखल के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला हुआ है। कनखल चौक बाजार पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत और उनके बेटे शिवम भगत का पुतला दहन किया है। लोगों ने दो मिनट का मौन रख और गायत्री मंत्र का जाप कर यशिका को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

 

कनखल में पुरोहित समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने कनखल थाने से चौक बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दहेज के लालच में यशिका की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में दहेज लोभियों को उनके अंजाम तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक पतन की सोच पालने वालों का उनके अंजाम तक पहुंचाया जाना चाहिए।

 

 

पार्षद प्रशांत सैनी और शुभम मैंदोला ने कहा है कि जब तक यशिका को न्याय नहीं मिलता तब तक सड़क आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से जल्द से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले लोग समाज पर कलंक के समान है।

 

 

उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस से यशिका को न्याय दिलाने की मांग की है। कैंडल मार्च निकालने वालों में शहरी विकास मंत्री प्रतिनिधि सचिन भारद्वाज, कनखल व्यापार मंडल अध्यक्ष विक्की शर्मा, राहुल भारद्वाज, सोनू शर्मा, अभिषेक, अरविंद चौधरी, मनोज वर्मा, सुमित लखेड़ा, शैलेष मोहन, छवि त्यागी, मीना राजपूत, गौरव शर्मा, रवि सैनी आदि शामिल रहे है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top