देश/ विदेश

17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद की हत्या..

17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद की हत्या..

17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद की हत्या..

देश-विदेश : बिहार के मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के एक गांव के बगीचे के पास पानी से भरे गड्ढ़े के किनारे से संदिग्ध हालात में 17 वर्षीय किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया। शव के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और नाक से खून बह रहा था। शव की पहचान हो गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बेटी घर की मरम्मत के लिये गीली मिट्टी लाने निकली थी। देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। मिट्टी भरी टोकरी कुछ दूर पर रखी मिली। बाद में इसकी सूचना अरेर पुलिस को दी गई। शाम में कुछ गोताखोरों को लेकर लड़की को पानी में ढूंढा गया। घंटों खोजने के बावजूद कोई पता नही चलने पर थकहार कर लोग वापस हो गए। रविवार की सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई।

 

 

परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से लगभग 500 फुट की दूरी से पुलिस ने नेपाली शराब की खाली दो बोतलें और भुजिया का खाली पैकेट और 2 ग्लास बरामद किया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी तक शव को पोस्टमार्टम में भेजने से मना कर दिया। बाद में डीएसपी अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का शीघ्र करवाई कर लेने का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया। इसके बाद शव को जाने दिया गया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से गला दबाकर हत्या की गई लग रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top