उत्तराखंड

कैबिनेट बैठक से 48 घंटे पहले मिलेगा मंत्रियों को एजेंडा..

कैबिनेट बैठक से 48 घंटे पहले मिलेगा मंत्रियों को एजेंडा..

शिकायत पर सीएम ने जारी किए निर्देश..

 

 

 

 

 

 

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के मंत्रियों ने समय पर कैबिनेट का एजेंडा न मिलने का मुद्दा उठाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए कि बैठक से 48 घंटे पहले सभी मंत्रियों को एजेंडा प्राप्त हो जाना चाहिए।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के मंत्रियों ने समय पर कैबिनेट का एजेंडा न मिलने का मुद्दा उठाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए कि बैठक से 48 घंटे पहले सभी मंत्रियों को एजेंडा प्राप्त हो जाना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों ने एजेंडा देरी से मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि इससे उन्हें बैठक में लाए जाने विषयों की जानकारी विलंब से मिलती है। इसका असर कैबिनेट में लिए जाने वाले फैसलों पर पड़ता है।

उत्तर प्रदेश सचिवालय अनुदेश 1982 के नियम 11(2) में कहा गया है कि मंत्रियों को मंत्रिमंडल कैबिनेट बैठक से दो दिन पहले एजेंडा प्राप्त हो जाना चाहिए। खबरों के अनुसार अब मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को समय पर कैबिनेट नोट भेजने के निर्देश जारी होंगे। कई विभाग कैबिनेट बैठक से ऐन पहले अपने प्रस्ताव मंत्रिपरिषद विभाग को भेजते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top