उत्तराखंड

मिनी स्वीजरलैंड चोपता में 2 फीट तक हुई बर्फबारी…

बर्फबारी से चोपता-बद्रीनाथ राजमार्ग बन्द

चोपता में चारो और सिर्फ बर्फ ही बर्फ

रुद्रप्रयाग – मिनी स्वीजरलैंड चोपता दुगलबिट्टा में सीजन की दूसरी बर्फबारी जमकर हुई है। चोपता में लगभग 2 फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद चोपता-बद्रीनाथ मोटरमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बन्द हो गयी है। चोपता में चारो और सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। बर्फबारी के बाद चोपता का नजारा ही बदल गया है। चोपता की हसीन वादियां अब बर्फ से घिर गई हैं। बर्फबारी के बाद अब चोपता में भारी संख्या में पर्यटक पहुँच रहे हैं। पर्यटकों के पहुँचने से चोपता के व्यापारी भी बेहद खुश हैं।

सीजन की दूसरी बर्फबारी मिनी स्वीजरलैंड चोपता में जमकर हुई है। चोपता में अब सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। चोपता के बुग्याल और पहाड़ियां चारों और से बर्फ से ढक चुकी हैं। बर्फबारी के बाद चोपता में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है, लेकिन बावजूद इसके भारी संख्या में देश के अनेक हिस्सों से पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए चोपता पहुँच रहे हैं। बर्फबारी से चोपता-बद्रीनाथ एनएच पर वाहनों की आवाजाही बन्द हो गयी है। जेसीबी मशीन के जरिये बर्फ को सड़क से साफ किया जा रहा है।
चोपता के ऊपरी हिस्से तुंगनाथ, चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। अभी तो यह सीजन की दूसरी बर्फबारी है। मौसम इसी प्रकार रहा तो आने वाले दिनों में मिनी स्वीजरलैंड चोपता की स्थिति कुछ और ही नज़र आएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top