उत्तराखंड

पहाड़ में कोरोना के बीच हुई अनोखी शादी, बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन..

पहाड़ में कोरोना के बीच हुई अनोखी शादी, बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन..

उत्तराखंड: कोरोना के चलते चंपावत एक अनोखी शादी हुई है। जहां कोरोना काल में दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। आपको बता दे कि दूल्हे का गांव कंटेनमेंट घोषित कर दिया था। जिस वजह से पहले से तय इस विवाह में अड़चन आ गई। प्रशासन ने दुल्हन को कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए 4 लोगों के साथ दूल्हे के गांव स्वाला में जाने की अनुमति दे दी। बुधवार को दुल्हन ने दूल्हे के घर पहुंचकर सात फेरे लिए। बता दे कि स्वाला में एक साथ 47 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।

 

विवाह से एक दिन पहले यानी मंगलवार को गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। जिसके बाद चम्पावत के पुनाबे गांव निवासी दुल्हन को शादी करने के लिए करीब 32 किमी दूर स्वाला गांव आना पड़ा। गांव को कंटेंनमेंट जोन बनाए जाने से दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग सकते में आ गए। तमाम विमर्श के बाद प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन के पालन की शर्त के साथ इस विवाह की अनुमति दी। तय किया गया कि स्वाला से पुनाबे बारात ले जाने के बजाय कन्या पक्ष स्वाला जाएगा।

 

प्रशासन ने दुल्हन समेत चार लोगों को स्वाला जाने की अनुमति दी। इस पर दुल्हन चार अन्य लोगों के साथ बुधवार को स्वाला गांव पहुंची जहां विवाह की रस्में पूरी की गईं। विवाह के बाद दुल्हन की मां, पिता और पुरोहित वापस अपने गांव पुनाबे लौट गए। तीनों लोगों को प्रशासन ने होम आइसोलशन में रहने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल दुल्हन प्रियंका अपने ससुराल में ही रहेगी। चम्पावत तहसीलदार ज्योति धपवाल का कहना स्वाला गांव में 47 लोगों के पॉजिटिव आने पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। कंटेनमेंट जोन से बाहर जाना प्रतिबंधित होता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top