उत्तराखंड

मदद के लिए गुहार लगा रही रुद्रप्रयाग (गुप्तकाशी) की मानसी तिनसोला..

मदद के लिए गुहार लगा रही रुद्रप्रयाग (गुप्तकाशी) की मानसी तिनसोला..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग के लमगोण्डी के ग्राम फलाण की रहने वाली मानसी तिनसोला आपसे इस वक़्त मदद की गुहार लगा रही हैं। आपको बता दे कि अचानक गिरने से मानसी की माँ की रीड की हड्डी व कमर में चोट लगने के कारण उनके कमर से नीचे दोनों पैरों में लकवा (paralysis) हो गया हैं।

 

 

 

 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के लमगोण्डी के ग्राम फलाण की रहने वाली मानसी तिनसोला आपसे इस वक़्त मदद की गुहार लगा रही हैं। आपको बता दे कि अचानक गिरने से मानसी की माँ की रीड की हड्डी व कमर में चोट लगने के कारण उनके कमर से नीचे दोनों पैरों में लकवा (paralysis) हो गया हैं। जिसके कारण उनके पैरों ने काम करना बंद कर दिया हैं। बता दे कुसुम देवी (मानसी की माँ) की रीड की हड्डी का ऑपरेशन देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में हो रहा था।

लेकिन ऑपरेशन के बाद भी उनके पैर काम नहीं कर पा रहे हैं। जिसके बाद डॉक्टर ने किसी अन्य अस्पताल में उनका इलाज करवाने की सलाह दी। आर्थिक हालात अच्छी न होने कारण अब मानसी ने सभी लोगों से मदद की गुहार लगाई हैं। मानसी के परिवार में मानसी के अलवा छोटा भाई और माँ ही रहती हैं। मानसी के पिता का स्वर्गवास विगत 18 वर्ष पूर्व हो चुका था।

 

जिसके बाद उनका पालन पोषण उसकी माँ ही करती आ रही हैं। लेकिन अब इस तरह माँ के बीमार हो जाने के कारण उनके हालात काफी ख़राब हो गए हैं। आपसे अनुरोध हैं कि पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और जितना आप से हो सके अपनी इस बहन की मदद करें। ताकि इसकी माँ ठीक होकर अपने घर लौट सके। आपका एक शेयर बहुत कीमती है। उनकी मदद के लिए आप क्यू आर कोड स्कैन करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top