उत्तराखंड

छात्रों को दी कानूनी जानकारी…

छात्रों को दी कानूनी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज

छात्रों को दी कानूनी जानकारी….

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीडि) श्रीमती अनामिका सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाज कल्याण विभाग एवं चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित कर राजकीय इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर में नालसा द्वारा चलाई जा रही स्कीम के बारे में जानकारी दी गयी। बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज में आर्थिक रूप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल लोगों को निःशुल्क सहायता प्रदान करता है। कोई व्यक्ति अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित ना रह जाय, यही प्राधिकरण का मुख्य उदेश्य है। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वर्तमान समय में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।

इसके अलावा शिविर में चिकित्सा अधिकारी, रिटेनर लॉयर श्रीमती यशोदा खत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top