चमोली और देहरादून में देर रात भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग..
उत्तराखंड: प्रदेश में देर रात लगभग साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में रात साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार इस भूकंप का केंद्र चमोली जिले के जोशी मठ से 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। भूकंप की तीव्रता 4.3 थी।
जानकारी के अनुसार 24 मई को रात 12:31:45 यानी बारह बजकर 31 मिनट और 45 सेकंड पर ये भूकंप आया। मसूरी और देहरादून में भी झटके महसूस किए गए। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए। मसूरी में भी लोगों को घरों की चीजें हिलती हुई दिखीं। कई लोगो का कहना हैं कि झटके महसूस होते ही वो घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल की नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली।