उत्तराखंड

भूस्खलन से मकान ध्वस्त, लोगों ने भागकर बचाई जान..

भूस्खलन से मकान ध्वस्त, लोगों ने भागकर बचाई जान..

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के मोरी प्रखंड के हडवाड़ी गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से तीन मकान ध्वस्त हो गए, जबकि चार मकानों को आंशिक क्षति पहुंची हैं। और प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट किया गया। राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। भूस्खलन प्रभावित परिवारों ने भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था प्रशासन ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में की है। साथ ही मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी हुई है। भूस्खलन प्रभावितों को राहत सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।

 

हडवाड़ी गांव में बुधवार देर शाम को पहाड़ी से भूस्खलन आने पर भारी मलबा मकानों के ऊपर गिर गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन की जद में आए मकानों में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी चोटिल नहीं हुआ। भूस्खलन प्रभावित परिवारों ने रात में गांव के अन्य घरों में ही शरण ली। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की सुबह तहसीलदार चमन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम, और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। और राजस्व विभाग की टीम द्वारा भूस्खलन में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था गांव के बेसिक स्कूल में की गई है।

 

राजस्व विभाग के अनुसार आपदा में हडियाड़ी निवासी मक्खन सिंह, सुप्रभात, जगवीर के आवासीय मकान व एक कुठार मलबे में दब गएहैं। जबकि , दिनेश लाल, सोनदास, विक्रम सिंह एवं चंद्र सिंह के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि भूस्खलन प्रभावितों को फिलहाल प्राथमिक विद्यालय भवन में रखा गया है।जहा उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। राजस्व की टीम अभी भी गांव में डेरा डाले हैं। जल्द ही क्षति का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी भेजी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top