उत्तराखंड

केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों को नहीं होगी बिजली की समस्या: मयूर..

केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों को नहीं होगी बिजली की समस्या: मयूर..

रिन्यू जल ऊर्जा प्रालि ने लगाया केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में 2 किवा का सौर ऊर्जा संयंत्र..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रिन्यू जल ऊर्जा प्रालि की ओर से सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए सीएसआर फंड से केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में 2 किवा का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया गया, जिससे केन्द्रीय विद्यालय की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हो गया है।

केन्द्रीय विद्यालय परिसर में हुए एक सादे समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राआंे एवं विद्यालय प्रबन्धन को विद्युत व्यवस्था की कोई असुविधा नहीं होगी। छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य को देखते हुए रिन्यू जल ऊर्जा प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से एक लाख बीस हजार रुपये की लागत से तैयार किये गये 2 किलो वाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर डीएम ने आभार व्यक्त किया।

उन्होने कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से विद्यालय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होने केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य से कहा कि विद्यालय में जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करें। ताकि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रिन्यू पावर के प्लान्ट प्रमुख मकरन्द जोशी ने कहा कि रिन्यू पावर अपने सामाजिक दायित्वों के क्रम में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहभागिता निभा रहा है।

केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अनुरोध पर सौेर ऊर्जा का 2 किवा का संयंत्र विद्यालय में लगाया गया है। जिससे विद्यालय में विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से चलती रहेगी। भविष्य में भी कम्पनी अपनंे सामाजिक दायित्वों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा दीक्षित, केन्द्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जयकृष्ण शर्मा, रिन्यू पावर के एचआर एवं एडमिन प्रमुख सुधांशु शर्मा, सहायक महा प्रबन्धक अक्षय भारद्धाज, राकेश प्रेमी, राकेश सकलानी, शैलेन्द्र जायसवाल, सौरव सिंघल, कमलेश कुकरेती, पृथ्वीपाल, कार्तिक दास, विदिशा सिन्हा, रिया वत्स, कृतिका, डीसी जोशी, केबी जोशी, मनीश सोनी, वीरेन्द्र, रजनीश सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top