उत्तराखंड

बारिश और भूस्खलन के कारण जगह-जगह बंद हुआ केदारनाथ हाईवे

हाईवे पर फंसे हजारों यात्री और स्थानीय लोग
केदारनाथ यात्रा बुरी तरह से हुई प्रभावित

रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। एक ओर आसमानी आफत बरस रही है तो वहीं दूसरी ओर जगह-जगह भूस्खलन होने से आम जनता भयभीत है। केदारनाथ हाईवे पर बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो गया है। जिस कारण हाईवे सोमवार रात से हाईवे बंद है। रात से हजारों यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारनाथ यात्रा भी बारिश के कारण बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। केदारनाथ हाईवे के जगह-जगह बंद होने से हजारों यात्री भी हाईवे पर फंसे हुये हैं। केदारनाथ हाईवे बांसबाड़ा, रामपुर, फाटा, रैल, डोलिया देवी, गबनी गांव में सोमवार रात से बंद हो गया था। यहां पर लगातार पहाड़ी से मलबा और भूस्खलन गिर रहा है। हालांकि हाईवे को खोलने का प्रयास तो किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण हाईवे को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। आये दिन केदारनाथ हाईवे के जगह-जगह बंद होने से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता की परेशारियां बढ़ गई हैं। केदारनाथ धाम के साथ ही केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर सही समय पर आवश्यक सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है। कई बार तो यात्रियों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ रही है।

हाईवे रामपुर और डोलिया देवी में नासूर बन गया है। यहां पर आये दिन मलबा गिर रहा है। मलबा गिरने से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और रात के समय हाईवे पर मलबा आ रहा है। जिस कारण सुबह आवाजाही नहीं हो पा रही है। डोलिया देवी में भूस्खलन होने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रामुपर में सोमवार रात भी दो घंटे तक आवाजाही बंद रही। जबकि सुबह के समय भी यहां पर मलबा आ गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top