उत्तराखंड

तल्लनागपुर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत…

तल्लनागपुर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत...

तल्लनागपुर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत..

तल्लनागपुर में राजकीय महाविद्यालय खोलने सहित पॉलीटेक्निक भवन निर्माण की मांग

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत तल्लानागपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को क्षेत्र में फैली समस्याओं से अवगत कराते हुये शीघ्र ही निराकरण की मांग की।

पूर्व विधायक श्रीमती शैलारानी रावत व मंडल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तल्लनागपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तल्लानागपुर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तल्लानागपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना, पॉलिटेक्निक भवन निर्माण, अस्पताल निर्माण व अन्य समस्याओं के साथ ही विभिन्न सड़कों से सम्बंधित मामलों को सीएम के सामने रखा। पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि वे केदारनाथ विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और समय समय पर क्षेत्र के मुददों को लेकर प्रयास किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिये हरसंभव प्रयास किया जायेगा। क्षेत्र से जुड़े विषयों के लिये सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं। इस मौके पर नगर पंचायत केदारनाथ सलाहकार समिति अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, भाजपा नेता पंकज भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचेन्द्र सिंह सिंह रावत, जिला सह मीडिया प्रभारी बुद्धिबल्लभ थपलियाल, प्रधान संघ अगस्त्यमुनि की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी थपलियाल आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top