उत्तराखंड

कविंद्र बिष्ट ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप भारत को दिलाया रजत पदक..

कविंद्र बिष्ट ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप भारत को दिलाया रजत पदक..

मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले जैन कविंद्र बिष्ट..

 

 

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के कविंद्र सिंह बिष्ट ने फ्रांस में आयोजित एलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एक बार फिर समूचे भारत का नाम रोशन किया हैं। उनकी जीत पर खास तौर पर राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खबर से खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही साथ कई बड़े खिलाड़ियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी भी जताई है। आपको बता दें कि फ्रांस में हुई एलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दुनियाभर के बॉक्सर हिस्सा लेने पहुंचे थे।

 

मूल रूप से राई, पिथौरागढ़ के निवासी कविंद्र ने फ्रांस में हुई अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में 56 kgs भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। क्वार्टर फाइनल में उन्हे बाई मिला। जिस के बाद सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस के मुक्केबाज को 3-0 से हराकर कर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन इसके बाद बेहद संघर्षपूर्ण रहे फाइनल मैच में उन्हें फ्रांस के ही बॉक्सर ने 2-1 से हरा दिया। और उन्हे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

 

आपको बता दे कि कविंद्र ने अब तक कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर देश का झंडा बुलंद किया है। इससे पहले वो पिछले साल थाईलैंड में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक भी जीता था।

 

कविंद्र ने अपने गुरु एवं पूर्व एशियाड मुक्केबाज कै धरम चंद से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखी। बॉक्सर कविंद्र भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं।इससे पहले वो देहरादून के डीएवी कॉलेज के छात्र भी रह चुके हैं। कविंद्र की इस उपलब्धि पर कई राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, खेल प्रेमियों, राजनीतिक दलों समेत तमाम संगठनों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top